फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students were excited about the results of the madrasa board

दरसा बोर्ड के नतीजों को लेकर उत्साहित दिखे विद्यार्थी

Thu, 02 Jul 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Students were excited about the results of the madrasa board
चंदौली। यूपी मदरसा बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं। जनपद में मुंशी, मौलवी एवं हायर सेकेंडरी के अलावा कामिल और फाजिल की कक्षाओं में कुल 815 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 531-छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण सुधांशु शेखर सिंह ने बताया कि जनपद में 65.5 प्रतिशत रिजल्ट बना है। उन्होंने बताया कि मुंशी-मौलवी में साजिद अहमद 461 अंक पाकर अव्वल रहे, वहीं असजद खालिद द्वितीय एवं बसर अहमद तीसरे स्थान पर रहे। हायर सेकेण्डरी में समीर प्रथम, सैफ अहमद द्वितीय व तनसीफ कौसर तीसरे स्थान पर थे। कामिल में शहनवाज प्रथम, अबुजार द्वितीय व तरन्नुम जहां तृतीय रहे। फाजिल में फरजाना बेगम प्रथम, नूमन अहमद द्वितीय व रूकैया बानो तीसरे स्थान पर रहीं। जिला अल्पसख्यंक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर सिंह ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे इसी तरह कड़ी लगन व मेहनत के साथ अध्ययन को जारी रखने का आह्वान किया। विदित हो कि नतीजा को लेकर बच्चों को काफी उत्साह था। उत्तीर्ण छात्र वाले आगामी कक्षाओं में प्रवेश की तैयारियों में जुट गए हैं, हालांकि कोविड-19 संक्रमण के कारण अब नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed