फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students took out voter awareness rally

छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Students took out voter awareness rally
चहनिया । भारत निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान की विशेष तिथि के दिन शनिवार को मारूफपुर स्थित राज कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सकलडीहा तहसील के नायब तहसीलदार डॉ. नीरज चतुर्वेदी और समाजसेवी राकेश यादव रौशन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली संस्थान से आरंभ होकर मारूफपुर बाजार, नदेसर और मझिलेपुर गांवों में होते हुए पुन: संस्थान पर समाप्त हुई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार डॉ. नीरज ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व आगामी दिनों में आने वाला है। जिसमें भाग लेने के लिए सभी लोग नियमानुसार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं। कहा कि यदि कोई अपने नाम को कटवाना या उसमें संशोधन करवाना चाहते हैं तो अपने बीएलओ से संपर्क कर इसे पूरा कर सकते हैं। इस अवसर पर लेखपाल विजय जायसवाल, अखिलेश सैनिक, संतोष पांडेय, मनीष यादव, मुलायम यादव, सुभाष यादव एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं । कार्यक्रम का संचालन डॉयरेक्टर सत्यनारायण यादव और धन्यवाद ज्ञापन राजाराम यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed