फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students given information about prevention of adulteration

छात्रों को मिलावट से बचाव की दी जानकारी

Thu, 31 Dec 2020 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Students given information about prevention of adulteration
नियामताबाद। नेशनल कॉउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन, विज्ञान एवं प्राद्योगिकी विभाग की ओर से बनारस एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की ओर से महामृत्युंजय इंटर कॉलेज लाखापुर में छात्रों को खाद्य वस्तुओं में मिलावट का पता लगाने की सीख दी गई। कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार को बीएचयू के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने खाद्य वस्तुओं में मिलावट पर चिंतबा व्यक्त करते हुए इससे बचने का आग्रह किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मिलावट आज की सबसे बड़ी समस्या हो गई है। मिलावटी खाद्य पदार्थ के सेवन से तमाम बीमारियां हो रही है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के लिए पौधरोपण पर भी जोर दिया। चिकित्सा विज्ञान संस्थान बीएचयू के प्रोफेसर रामानंद तिवारी ने जल संरक्षण एवं प्रो. पीएस वैद्यगी ने जल एवं वायु प्रदूषण पर व्याख्यान दिया। चिकित्सा विज्ञान संस्थान बीएचयू के डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने जल एवं वायु जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताया। उन्होंने एलोपैथिक दवाओं के साइड इफेक्ट के बारे में जानकारी दी। बीएचयू के डॉ. अभिषेक कुमार ने योग को दैनिक जीवन मे उतारने की अपील की। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. अनुराग पांडेय ने गलत दिनचर्या एवं अनियमित खानपान से होने वाली बीमारियों एवं बचने के बारे में बताया। उन्होंने फास्टफूड से बचने की सलाह दी। इसके बाद छात्रों द्वारा लगाए गए चार्ट, मॉडल्स, प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया। इसके बाद छात्रों, अध्यापकों, किसानों एवं वैज्ञानिकों के नबीच अंत:संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र, किसान, अध्यापकों ने वैज्ञानिकों से अपने सवाल पूछ कर अपनी समस्याओं का निवारण किया। इस अवसर पर चंद्रभूषण तिवारी, गौरव तिवारी, बुल्लू यादव, अमित तिवारी, अरुण मालवीय, प्रविरांत सिंह, विनोद कुमार सिंह, राजनाथ यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed