फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students deprived of exams protested

परीक्षा से वंचित छात्रों ने आईटीआई के मुख्य गेट पर किया प्रदर्शन

Wed, 15 Dec 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Students deprived of exams protested
नियामताबाद। विकासखंड के रेवसा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में चल रही परीक्षा से वंचित छात्रों ने मंगलवार को मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। वे पूरे दिन धरने देकर बैठे रहे। आरोप लगाया कि विद्यालय प्रशासन की लापरवाही से वे परीक्षा से वंचित हो रहे हैं। प्रधानाचार्य जयप्रकाश ने अगले वर्ष जनवरी-फरवरी में परीक्षा कराए जाने का आश्वासन देकर छात्रों को शांत किया।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा व प्रशिक्षण परिषद एनसीवीटी की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए उन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भरा था जिसका सत्यापन भी उन्होंने बोर्ड के पोर्टल पर कर दिया था। इसके बावजूद संस्थान की लापरवाही से उन्हें एनसीवीटी की ओर से प्रवेशपत्र निर्गत नहीं किया गया। इससे वे परीक्षा से वंचित हो रहे हैं। बीते सोमवार से परीक्षा चल रही है। पहले दिन ही छात्रों ने अपनी समस्या से संस्थान प्रशासन को अवगत कराया लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। सिर्फ आश्वासन ही मिला। कहा कि यदि उन्हें परीक्षा से वंचित किया गया तो एक ओर जहां उनका आर्थिक नुकसान होगा वहीं समय भी बर्बाद होगा। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य परीक्षा देने की बात कह रहे हैं लेकिन बगैर बोर्ड की ओर से जारी अनुक्रमांक पर परीक्षा देना पूरी तरह से अवैधानिक है। ऐसी स्थिति में उन्हें परीक्षा का अंकपत्र व प्रमाण पत्र नहीं मिल पाएगा। चेताया कि जब तक उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस संबंध में प्रधानाचार्य जयप्रकाश ने बताया कि छात्रों की समस्या से एनसीवीटी को अवगत करा दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। हालांकि जनवरी-फरवरी में छूटे हुए परीक्षार्थियों की परीक्षा कराई जा सकती है। प्रदर्शन करने वालों में अंतमेश्वर कुमार, सौरभ कुमार भारती, मिथिलेश कुमार, धनंजय कुमार, प्रदीप कुमार, अखिलेश, अमित कन्नौजिया, रुचि मौर्या, रोहित मौर्या, बागीश मोहन यादव, नंदलाल यादव, मनोज यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed