{"_id":"5668911cfd7bc8c79873752ef8e25c91","slug":"students-clash-in-the-two-groups-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के दो गुटों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के दो गुटों में मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 12 Aug 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालबहादुर शास्त्री पीजी कालेज में मंगलवार की दोपहर में कालेज की दीवार पर
विज्ञापन
चिपके छात्रसंघ अध्यक्ष के एक प्रत्याशी का पोस्टर फाड़ने पर छात्रों के
दो गुट आपस में भिड़ गए।
इस दौरान पहले झड़प फिर मारपीट होने से कालेज के बाहर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते एलबीएस कटरे की दुकानें बंद होने लगीं। घटना से नाराज छात्रों ने बाहरी छात्रों को परिसर में आने से रोकने के लिए खूब हंगामा किया। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची और समझा बुझाकर शांत कराया।
गौरतलब है कि लालबहादुर शास्त्री पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि अभी तक घोषित नहीं हुई है, लेकिन छात्रों में चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है।
आए दिन छात्रों के हंगामे के चलते पठन पाठन बाधित हो रहा है। मंगलवार को दोपहर में एक बजे कुछ बाहरी छात्र कालेज परिसर में घुस गए और अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का पोस्टर फाड़ने लगे। इसके बाद छात्रों के दोनों गुटों में आपसी झड़प व मारपीट भी होने लगी।
इस बीच छात्रों के एक गुट ने बाहरी छात्रों का प्रवेश महाविद्यालय परिसर में वर्जित करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा कर दिया।
इसके बाद कालेज को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। हंगामा कर रहे छात्रों का आरोप था कि महाविद्यालय में बाहरी छात्रों के आने से एक तरफ शैक्षणिक माहौल बिगड़ रहा है। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल नागेश मिश्रा पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
इस दौरान कालेज के छात्रों का कहना था कि बाहरी छात्रों को रोकने में महाविद्यालय प्रशासन नाकाफी साबित हो रहा है। इसकी वजह से परिसर में अराजकता का माहौल कायम हो गया है। पिछले वर्ष छात्रसंघ चुनाव के दौरान छात्रों के गुटों में कई बार संघर्ष हो चुका है।
जिस पर तत्कालीन आईजी वाराणसी जोन प्रकाश डी ने महाविद्यालय परिसर का दौरा किया था इस संबंध में छात्रसंघ अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन के ढुलमुल रवैये के चलते यह स्थिति पैदा हुई है। वहीं पुलिस प्रशासन भी मामले को लेकर उदासीन है।