फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students burned effigi

छात्रों ने फूंका पुतला

Tue, 12 Jan 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 12 Jan 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Students burned effigi
स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज द्वारा महात्मा गांधी काशी
विज्ञापन
विद्यापीठ को डीसीएफ डेटा उपलब्ध नहीं कराये जाने से महाविद्यालय के छात्रों को परीक्षा फार्म भरने में दिक्कत हो रही है।

इससे नाराज होकर छात्रों ने सोमवार को दोपहर में डेढ़ बजे कालेज गेट के सामने कालेज प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो छात्र अनशन प्रदर्शन करेंगे।


स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज की लापरवाही से छात्र-छात्राओं को  परीक्षा फॉर्म भरने में दिक्कत पेश आ रही है। दरअसल इन दिनों बीए प्रथम , द्वितीय और तृतीय वर्ष के परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं।

लेकिन तीन दिन से  छात्र फॉर्म भरने से वंचित रह जा रहे हैं । अपना भविष्य अधर में लटकता देख सोमवार की दोपहर में छात्रों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने कॉलेज प्रशासन का पुतला  फूंका।

इस दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष क्षितिश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय को कॉलेज कोड 205 आवंटित किया गया है ।  कॉलेज ने डीसीएफ डेटा विद्यापीठ को उपलब्ध नहीं कराया है। जिससे विगत तीन  दिनों से कोई भी छात्र या छात्रा अपना परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय की  वेबसाइट के जरिये नहीं भर पा रहे हैं।

सबसे ज्यादा परेशानी दूरदराज से आने वाले छात्रों को हो रही है। यदि यही हाल रहा तो कई लोग परीक्षा से  वंचित रह जायेंगे । कहा की यदि परीक्षा फॉर्म भरे जाने की समस्या को दो   दिन के भीतर ठीक नहीं किया जाता है तो छात्र आमरण अनशन पर बैठने के लिए  बाध्य होंगे।

 इस दौरान भानु यादव, धीरज यादव, जीतेन्द्र यादव, विक्की  यादव, विकास जायसवाल, सद्दाम आदि छात्र मौजूद रहे । वही महाविद्यालय की  प्राचार्या  डॉ पुष्पा सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जो डेटा माँगा  गया है, उसे 15 जनवरी तक जमा करा दिया जायेगा। इसके बाद से छात्र - छात्राएं अपना परीक्षा फॉर्म आसानी से भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed