फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Student's body found in Ganga after 24 hours

Chandauli News: गंगा में 24 घंटे बाद मिला छात्र का शव

Tue, 23 Apr 2024 04:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Student's body found in Ganga after 24 hours
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के दुल्हिया घाट पर गंगा में डूबे कक्षा छह के छात्र का शव 24 घंटे बाद बलुआ घाट के पास उतराया मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मल्लाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बगही गांव निवासी राम अवध चौबे का पुत्र अर्पित (12) कक्षा छह का छात्र था। वह बलुआ सराय गांव में अपने नाना गोपाल पांडेय के घर आया था। शनिवार को उसकी मौसी का गोद भराई का कार्यक्रम हुआ था। रविवार को सुबह अपने मां, नानी के साथ सराय के दुल्हिया घाट पर स्नान करने गए। गंगा में पांव फिसलने पर वह गहरे पानी में समा गया था। पुलिस गोताखोरों की मदद से जाल डालकर बालक की तलाश करती रही लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला। सोमवार को सुबह 11 बजे बलुआ के श्मशान घाट के पास बालक का शव उतराया मिला। मल्लाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बलुआ थानाध्यक्ष शैलेष मिश्र ने बताया कि गंगा में डूबे बालक का शव बरामद हुआ है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed