फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Student union election will be held on OMR seat for the first time

पहली बार ओएमआर सीट पर होगा छात्रसंघ चुनाव, 40 मिनट में आएगा परिणाम

Sat, 14 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Student union election will be held on OMR seat for the first time
पीडीडीयू नगर। नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में इस बार बैलेट पेपर (मतपत्र) की बजाय नई तकनीक अपनाते हुए ओएमआर ( आप्टिकल मार्क रिकग्निशन ) शीट पर मतदान होगा। जिले में पहली बार छात्रसंघ चुनाव में ओएमआर शीट का इस्तेमाल होगा। ऐसे में मतदान के दौरान मतदाता छात्र-छात्राएं अब बैलेट पेपर पर मोहर के बजाय ओएमआर शीट पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के नाम के आगे गोला कर उसे वोट देंगे।
विज्ञापन

नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान 19 मई को होगा। लगभग तीन हजार से अधिक मतदाता छात्र-छात्राएं अपने पंसददीदा प्रत्याशी को वोट देंगे। मतदान की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाये जाने के लिए इस बार मतदान के लिए महाविद्यालय की ओर से नई व्यवस्था लागू की गई है। महाविद्यालय में इस बार बैलेट पेपर (मतपत्र) के स्थान पर ओएमआर शीट का इस्तेेमाल किया जाएगा। ऐसे में छात्र-छात्राओं को मोहर के बजाय अपने प्रत्याशी के नाम के आगे गोला बनाना होगा। ओएमआर शीट में गोला बनाये जाने के लिए महाविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी मतदाताओं को पेन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
मतदान के लिए यह रहेगी प्रक्रिया
पीडीडीयू नगर। छात्रसंघ चुनाव के मतदान के दौरान महाविद्यालय की ओर के प्रत्येक मतदाता को एक ओएमआर शीट दी जाएगी। इस शीट पर चुनाव के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री व कला संकाय प्रतिनिधि के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के नाम कॉलमवार अंकित होंगे। पदवार प्रत्याशियों के नाम के आगे खाली गोला बना होगा। साथ ही सभी पदों में नोटा का भी विकल्प भी दिया जाएगा। मतदाताओं को अपने पंसद के प्रत्याशी नाम के आगे बने गोले को पेन से भरना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में होने वाले छात्रसंघ चुनाव में कई व्यवस्थाएं हाईटेक हो गई हैं। इस बार परिसर में मतदान के लिए अलग-अलग बूथ बनाये गये हैं। किस बूथ पर मतदान करना है इसके लिए महाविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को ‘नो योर बूथ’ मतलब बूथ की जानकारी के लिए एक मैसेज भेजा गया है। जिसके माध्यम से सभी मतदाता अपने-अपने बूथ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही महाविद्यालय की वेबसाईट पर हर वोट की लाइव रिपोर्टिंग होती रहेगी मसलन जैसे-जैसे मतदान होगा वैसे-वैसे मतों की संख्या वेबसाइट पर दिखने लगेेगी। संवाद
पीडीडीयू नगर। एलबीएस पीजी कालेज में ओएमआर शीट से मतदान के बाद पूर्व निर्धारित समय के अनुुसार मतगणना शुरू होगी। ओएमआर शीट के जरिये हुए मतदान की गणना के लिए महाविद्यालय की ओर से स्कैनर मंगवाये गये है। मतगणना के लिए ओएमआर शीट को स्केनर में डाल दिया जाएगा। ओएमआर की स्कैनिंग चंद सेकेंड में ही पूरी हो जाएगी। ऐसे में उम्मीद जताई गई है कि मतगणना की प्रक्रिया शुरु होने के चालीस मिनट में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। संवाद

छात्रसंघ चुनाव को पारदर्शी बनाये जाने के साथ ही तेज गति से मतगणना के लिए पहली बार ओएमआर शीट से मतदान कराये जाने का निर्णय लिया गया है।-डॉ. उदयन मिश्रा, प्राचार्य, एलबीएस पीजी कालेज, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed