{"_id":"e74d0aa950042996860cf079fd14276b","slug":"strong-social-responsibility-of-journalists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों पर सशक्त समाज की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों पर सशक्त समाज की जिम्मेदारी
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के कुलपति गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा है कि वर्तमान समय में सशक्त समाज के निर्माण की जिम्मेदारी पत्रकारों के कंधे पर है। पत्रकारों को न केवल तथ्यात्मक, सच्ची और सही बातों को समझना होगा, बल्कि उसे समाज के समझने व स्वीकार करने लायक तैयार भी करना होगा। उक्त बातें श्री त्रिपाठी ने शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में उपजा की ओर से आयोजित ‘कैसा हो पत्रकार’ विषयक गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निर्भिक और निष्पक्ष होना चाहिए। खबरों का संकलन करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि सूचनाएं तथ्यपरक और सम्पूर्ण हों। खबर लिखते समय पत्रकार का भाव स्वच्छ होना अत्यंत आवश्यक है, तभी वह सही सूचनाएं
समाज तक पहुंचा सकता है। जो सच्ची और सही बात छनकर
बाहर आए, पत्रकार उसे स्वयं समझे और फिर उसे अपनी
लेखनी की धार दें। सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने
कहा कि पत्रकारों की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि समाज
में घटित घटनाओं को सूचना के रूप में समाज तक पहुंचाने का काम करें।
वरिष्ठ पत्रकार रतन मणि लाल ने कहा कि पत्रकारों को संयम और धीरज के साथ कार्य करते हुए सही तथ्यों को उजागर करना चाहिए, ताकि समाज को सही जानकारी प्राप्त हो सके। उपजा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह व सदर तहसील अध्यक्ष आरिफ हाशमी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा धर्मेंद्र सिंह, सुनील यादव गुड्डू, मैनुद्दीन शाह, धीरेंद्र सिंह शक्ति, आशाराम यादव, संजय सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता अनिल सिंह व संचालन आनंद सिंह ने किया।