फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Stopped way

रोका रास्ता

Wed, 03 Jun 2015 12:51 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Stopped way
वाराणसी जेल में सोमवार को हुई मुन्ना पासवान की मौत की निष्पक्ष जांच की
विज्ञापन
मांग को लेकर परिवार तथा काफी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे चकिया तिराहे के समीप उसके शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

तीन घंटे बाद करीब 11 बजे मौके पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम और क्षेत्राधिकारी सदर ने परिवार वालों को समझा बुझाकर तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त कराया।


गौरतलब है कि अलीनगर कोतवाली क्षेत्र के कूढ़ेकला गांव निवासी मुन्ना पासवान को गत 21 अप्रैल को चौकीदार की हत्या कर डकैती डालने के आरोप में बीते 29 अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे वाराणसी जेल भेज दिया गया।

मृतक मुन्ना की मां मधुरानी देवी का कहना था कि बीते 26 मई को जब वह चंदौली की कचहरी गया था, तो वह उससे मिली थी और उसकी हालत बिल्कुल ठीक थी। उसने कहा भी था कि वह शीघ्र ही जमानत पर रिहा हो जाएगा। फिर अचानक उसके आत्महत्या करने की बात गले नहीं उतरती।

बेटे के मौत की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए व शासन के नियमानुसार आर्थिक मदद की गुहार लगाते हुए मंगलवार को परिवार वाले स्थानीय लोगों के साथ शव लेकर चकिया तिराहे पर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। करीब 11 बजे कोतवाली पुलिस संग मौके पर पहुंचे एसडीएम मुगलसराय गिरीश कुमार शर्मा और क्षेत्राधिकारी सदर श्याम देव ने पीड़ित परिवार वालों को समझाया।

कहा. इस मामले में उचित कार्रचाई कर प्रशासनिक मदद की जाएगी। तब जाकर लोगों ने चक्का जाम समाप्त किया। इस दौरान पीड़ित परिवार के अलावा स्थानीय लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed