फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Stone pelting between two parties after dispute, case on seven

विवाद के बाद दो पक्षों में पथराव, सात के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Feb 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting between two parties after dispute, case on seven
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती में आपसी विवाद के मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। लगभग आधे घंटे तक दोनों तरफ से पत्थर चलें। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर उपद्रवी वहां से भाग गये। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अधिकारियों ने पुलिस व एक पीएसी बल तैनात कर दिया गया है । दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

सोमवार की रात एक पान की दुकान पर शराब के नशे में धुत युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक की पिटाई कर दी। लोगों ने बीच बचाव कर मामले को किसी प्रकार शांत कराया। मंगलवार की सुबह एक पक्ष के युवक दूसरे पक्ष की बस्ती में सूअर पकड़ने गये थे तभी वहां के लोगों ने सूअर पकड़ने आये युवकों की पिटाई कर दी। इसके बाद युवकों ने बस्ती में आकर घटना के बारे में बताया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। लोगों ने बताया कि लगभग आधे घंटे तक दोनों तरफ से पत्थर चले। घटना की सूचना मिलते ही मुगलसरास कोतवाल बृजेश चंद्र तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस को देखते ही दोनों पक्ष के लोग वहां से फरार हो गये। सीओ सदर अनिल कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कैलाशपुरी मोड़ से लेकर नई बस्ती स्थित एक लॉन तक सड़क किनारे ही शराब के शौकीन जुटते हैं। दुुकानों पर पान और सिगरेट के साथ पानी की बोतल, नमकीन और गिलास उपलब्ध होने के कारण शराब पीने वालों का वहां जमावड़ा लग जाता है। इससे आये दिन विवाद भी होता रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed