फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Steel bridge over Karmnasha river damaged due to overload, temporary bridge movement

ओवरलोड के चलते कर्मनाशा नदी पर बना स्टील का पुल क्षतिग्रस्त, अस्थायी पुल से हो रहा आवागमन

Mon, 16 Nov 2020 08:12 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 16 Nov 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Steel bridge over Karmnasha river damaged due to overload, temporary bridge movement
पुल की मरम्मत करता कर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

यूपी-बिहार बार्डर पर कर्मनाशा नदी पर बना स्टील का पुल ओवरलोड के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में पुल पर आवागमन रोक कर क्षतिग्रस्त स्लीपर की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। इस दौरान नदी में बने अस्थायी पुल के सहारे बिहार से आने वाले वाहनों को यूपी में प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में पक्के पुल के खराब होने और पिलरों में खराबी के बाद नदी में अस्थायी पुल बनाया गया था। बारिश में अस्थायी पुल बंद कर दिया गया और नए स्टील पुल से वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया था। सोमवार को स्टील पुल पर लगे स्लीपर और सड़क भी क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन

पुल पर बिहार से आने वाले वाहनों को बारिश में बंद हो चुके अस्थायी पुल से मरम्मत कार्य पूरा होने तक संचालित किया जाएगा। स्टील पुल का मरम्मत करा रही निर्माण कंपनी के अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि स्टील पुल के फर्श पर लगे चादर में कई जगह दरारें आ गई थी। त्योहार पर गाड़ियों के आवागमन का दबाव कम देखते हुए मरम्मत का कार्य सोमवार से शुरू कराया गया है। 

मरम्मत का कार्य मंगलवार की सुबह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पुल से बड़े वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। वहीं पिछले साल दिसंबर में खराब पक्के पुल की मरम्मत का कार्य भी पूरा हो चुका है। लोड टेस्टिंग के बाद जल्द ही इस पुल को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed