फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Stay out all the planting Tayarः DM

पौधरोपण के लिए सभ्ाी रहें तैयारः डीएम

Sun, 10 Jul 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sun, 10 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Stay out all the planting Tayarः DM
कैंप कार्यालय पर जानकारी देते डीएम, वन विभाग के अधिकारी।
पर्यावरण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को विश्व कीर्तिमान स्थापित करने में सभी का सहयोग जरूरी है। सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए 11 जुलाई को विशेष दिवस आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत जगह-जगह पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। बताया कि इस दिन जनपद में कुल 961225 पौधों को रोपित किया जाएगा।
विज्ञापन

उक्त बातें डीएम कुमार प्रशांत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही। 
डीएम ने कहा कि इस विशेष अभियान में लगभग 9600 मजदूरों के साथ लगभग 1500 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही  सफाई कर्मियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए सेक्टर व जोन में जनपद को बांटा गया है, ताकि पौधरोपण का कार्यक्रम शत-प्रतिशत संपन्न हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन


पौधरोपण के दौरान सागौन, शीशम, ईमली, नीम, पीपल, महुआ, चिलबिल और जामुन के पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए गड्ढे खोदे जा चुके हैं और पौधे भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। मॉनिटरिंग के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जनपद के कुल 1764 हेक्टेयर खाली पड़ी जमीन पर पौधरोपण किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


। डीएफओ मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम में चार करोड़ 58 लाख रुपये खर्च होंगे, जिसमें एक करोड़ 72 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। नौगढ़ और जय मोहनी रेंज में ग्रीन बेल्ट के तहत 32 हेक्टेयर में 20 हजार पौध रोपित होंगे। इस अवसर पर अखिलेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed