{"_id":"66ca5a5733848139120e2ae4","slug":"station-master-was-shot-for-not-stopping-trains-chandauli-news-c-189-1-svns1012-119419-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: ट्रेनें न रोकने पर स्टेशन मास्टर को मरवाई थी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया था अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: ट्रेनें न रोकने पर स्टेशन मास्टर को मरवाई थी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया था अंजाम
Sun, 25 Aug 2024 03:49 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:49 PM IST
सार
चंदौली में स्टेशन मास्टर की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्टेशन मास्टर को ट्रेनें न रोकने पर आरोपी ने बदमाशों से गोली मरवाई थी। वह अवैध वेंडिंग के लिए ट्रेनें रोकने पर दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर के पास 21 अगस्त की रात जीवनाथपुर के स्टेशन मास्टर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया स्टेशन पर ट्रेनें न रोकने पर बदमाशों से स्टेशन मास्टर को गोली मरवाई थी। आरोपी अवैध वेंडिंग के लिए स्टेशन पर ट्रेनें रोकने का दबाव बना रहा था। उसने स्टेशन मास्टर को धमकी भी दी थी। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जीवनाथपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर वीरेंद्र वर्मा (58) को 21 अगस्त की रात बाइक सवार बदमाशों ने हमीदपुर के पास गोली मार दी थी। गोली स्टेशन मास्टर के कमर पर लगी थी। गंभीर रूप से घायल स्टेशन मास्टर को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर के बयान के आधार पर पुलिस ने नरायनपुर बाजार निवासी रमेश केशरी और उसके भाई राजेश केशरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। स्टेशन मास्टर ने अपने बयान में बताया था कि दोनों भाई अवैध वेंडिग के लिए स्टेशन पर ट्रेनों को रोकने का दबाव बना रहे थे। कुछ दिनों पहले दोनों ने धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर ने बताया कि रमेश केशरी स्टेशन मास्टर पर ट्रेनों को रोकने के लिए दबाव बना रहा था, ताकि वह ट्रेनों में सामान बेच सके। स्टेशन मास्टर ने इससे इनकार कर दिया। इस पर बदमाशों से स्टेशन मास्टर को गोली मरवाई थी। बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। रमेश केशरी का चालान किया गया है।