फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Station master died in road accident during going to duty in chandauli

Chandauli News: ड्यूटी जा रहे स्टेशन मास्टर की सड़क हादसे में मौत, भारत की जीत का दुआ कर हुए थे रवाना

Sun, 30 Jun 2024 12:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 30 Jun 2024 12:10 PM IST
सार

चंदौली जिले में सड़क हादसे में रेलवे स्टेशन मास्टर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सकलडीहा कस्बा से बाइक द्वारा ड्यूटी पर जाते समय बथावर गांव के पास हुई। 

विज्ञापन
Station master died in road accident during going to duty in chandauli
रोते - बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव के धर्मकाटा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मुगलसराय के मटकुट्टा सहरोई पर तैनात रेलवे स्टेशन मास्टर शारदा रंजन (51) की शनिवार की देर रात मौत हो गयी। ग्रामीणों की मदद से कोतवाली पुलिस ने शव को लेकर सकलडीहा सीएचसी पहुंची। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


यह है मामला
बिहार के नालंदा शहर के मंडाक्ष गांव के शिव प्रसाद के दो पुत्र शारदा रंजन और राकेश रंजन हैं। शारदा रंजन मुगलसराय के मटकुट्टा सहरोई में रेलवे स्टेशन मास्टर थे। उनकी पत्नी नूतन पटेल सकलडीहा बाल विकास परियोजना कार्यालय में वरिष्ठ पटल सहायक हैं। 
विज्ञापन


शारदा रंजन सकलडीहा कस्बा के अलीनगर तिराहे पर एक किराये के मकान में पत्नी व एक पुत्री स्मृति रंजन और एक पुत्र श्रेयश रंजन के साथ रहते थे। शनिवार को रात में बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। ताजपुर के आगे बथावर गांव के पास एक धर्मकाटा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तेन्दुईपुर गांव का एक युवक पहचान के बाद अपने वाहन से सकलडीहा सीएचसी पुलिस की मदद से लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर रोते बिलखते पत्नी और बच्चे सीएचसी पर पहुंच गए। पति का शव देख पत्नी सहित बच्चे दहाड़ मारकर रोने लगे। इसी बीच सूचना मिलने पर रेलवे विभाग के कई अधिकारी और सहयोगी भी पहुंच गए। 

पुलिस ने परिजनों की सहमति पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बावत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम सूचना प्राप्त हुआ था कि अज्ञात वाहन की टक्कर से रेलवे स्टेशन मास्टर की मौत हो गई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिती स्पष्ट हो पाएगी।

भारत की जीत का दुआ करते हुए ड्यूटी हुए थे रवाना

शनिवार की देर रात खाना खाते समय रेलवे स्टेशन मास्टर भारत और दक्षिण अफ्रीका की मैच देख रहे थे। ड्यूटी का समय होने पर शारदा रंजन भारत की जीत की दुआ करते हुए ड्यूटी के लिए रवाना हुए। पत्नी नूतन पटेल रोक रही थी। मैच देखकर जाइए। मगर वह ड्यूटी का हवाला देते हुए रवाना हो गए। काश पत्नी की बात मान लेते तो शायद जान बच जाती। यह सोचकर पत्नी और बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed