फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   State Vice President of Gond Tribal Union welcomed

गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत

Sun, 11 Oct 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
State Vice President of Gond Tribal Union welcomed
पीडीडीयू नगर में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश गोंड का स्वागत करते लोग ? - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद कमलेश कुमार गोंड रविवार को चकिया तिराहे पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव भी मौजूद रहे। स्वागत समारोह के बाद उपाध्यक्ष जुलूस की रूप में रेवसा गांव पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार गोंड आदिवासी समाज के लोगों का हक छीनने का काम कर रही है। देश में गरीबी, महंगाई, बदहाली, बेरोजगारी सहित हत्या व दुराचार की घटनाएं चरम पर पहुंच चुकी है। बढ़ रहे अपराधों पर सरकार का कोई अंकुश नहीं रह गया है। उन्होंने चकिया तिराहे पर पूर्व विधायक स्व. गंजी प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। तत्पश्चात पूर्व सांसद रामकिशुन यादव का आशीर्वाद लेकर जुलूस के साथ अपने गांव रेवसा पहुंचे। इस मौके पर सयुस के पूर्व अध्यक्ष चकरु यादव, ग्राम प्रधान विक्की यादव, निरंजन यादव, संतोष यादव, चंद्रशेखर यादव, विजय बॉर्डर गोंड, भोनू प्रधान, संतोष गोंड, अंतू गोंड, मनोज राय, संजय गोंड, इंद्रजीत गोंड, संतलाल गोंड, सुरेश गोंड, अजय गोंड, मनीष गोंड, पन्नालाल गोंड, गन्नी भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed