फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Started selling at double the prices of

दोगुने दामों पर बिकने शुरू हो गए फल

Sun, 15 Nov 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 15 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Started selling at double the prices of
 सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ पर्व की शुरूआत नहाय खाय के साथ हुई। व्रती लोगों ने स्नान ध्यान के बाद चार दिवसीय व्रत का संकल्प लिया। शुद्धतापूर्वक चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी तैयार की और उसे खाया। इसके साथ ही व्रत के मद्देनजर अर्घ्य की तैयारियां तेज कर दी। वहीं घरों में महिलाओं ने छठ व्रत से संबंधित गीत गाए और पूरे घर की साफ सफाई की।
विज्ञापन

लोक आस्था का महापर्व डाला छठ में शुद्धता और भक्ति का विशेष ख्याल रखा जाता है। चार दिवसीय पर्व के पहले दिन लोगों ने इसका विशेष ख्याल रखा। वैसे तो पर्व की तैयारियां बहुत पहले शुरू हो गई  थी। रविवार की सुबह घरों की विशेष साफ सफाई की गई। इसके बाद व्रती महिला पुरुषों ने स्नान ध्यान के बाद व्रत का संकल्प लिया। और भगवान सूर्य की   विशेष प्रार्थना कर रसोई में पहुंच कर शुद्धतापूर्वक चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी बनायी। इसमें तेल वर्जित रखा गया और सब्जी और दाल में छौंक घी की दी गई। इसके बाद व्रती लोगों ने इसका सेवन किया।
विज्ञापन

 इसके बाद पूरे परिवार के सदस्यों ने यही भोजन प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इसके साथ ही घरों में अर्घ्य के लिए पकवान बनाने की तैयारियां भी शुरू हो गई। गेहूं  आदि  को धोकर सूखाया गया। विशेष ख्याल रखा गया कि चिड़िया भी दाना न चुग  सके।  महिलाओं ने छठ के पारंपरिक गीतों से भगवान सूर्य को प्रसन्न  करने  की कोशिश की। शाम को भी यही भोजन करने के बाद लोहरी के लिए उपवास की  शुरूआत  की। सोमवार को लोहरी (खरना) होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed