फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Stale food served to workers, thrown on platform

श्रमिकों को परोसा बासी भोजन, प्लेटफार्म पर फेंका

Wed, 13 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Stale food served to workers, thrown on platform
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर लगा गंदगी का अंबार। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों की घर वापसी के लिए चलाए गए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को पर्याप्त खाना और पानी नहीं मिल रहा है। मुंबई से दानापुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बासी भोजन परोसा गया वहीं रेल नीर की जगह नल का पानी दिया गया। भोजन के पैकेट से बदबू आ रही थी। इससे नाराज श्रमिकों ने प्लेटफार्म पर ही खाना फेंक दिया और हो हल्ला किया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से देश में लागू लॉकडाउन में श्रमिक विभिन्न स्थानों पर फंस गए। गृह मंत्रालय के निर्देश पर एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से श्रमिकों को उनके गृह जनपद पहुंचाया जा रहा है। राज्यों की डिमांड पर चलाए गए ट्रेनों में यात्रा करने वाले श्रमिकों से ट्रेन ट्रेन का किराया के साथ खाना,पानी, और बस का किराया भी वसूला जा रहा है। आईआरसीटीसी को यात्रियों को खाना उपलब्ध कराना है लेकिन आए दिन श्रमिकों को खाने की समस्या हो रही है। बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से चलकर दानापुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन दोपहर में ढाई बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। बुधवार को स्थानीय स्टेशन पर रेल नीर की आपूर्ति नहीं हुई। ऐसे में श्रमिकों को स्टेशन पर लगे नल से पाइल लगाकर उनकी बोतल भरवाई गई। श्रमिकों को फूड्स पैकेट दिए गए। इसे खोलने पर खराब पूड़ी सब्जी मिली। उसमें से बदबू आने पर श्रमिकों ने इस खाने को फेंक दिया और हो हल्ला किया। हालांकि सुरक्षा के इंतजाम की वजह से वह कुछ कह नहीं सके। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed