फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Stairway panel wins ECRKU branch one election

ईसीआरकेयू शाखा एक के चुनाव में सीढ़ी पैनल विजयी

Fri, 09 Oct 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Stairway panel wins ECRKU branch one election
पीडीडीयू रेलवे के शाखा एक के चुनाव के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा एक के त्रिवार्षिक चुनाव में सीढ़ी पैनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफ जीत हासिल की है। बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में इस पैनल के सभी प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए। वहीं चुनाव में वैगन पैनल और चक्का पैनल का सूपड़ा साफ हो गया। मतगणना के बाद शाखा एक के लिए सीढ़ी पैनल के मनदीप कुमार अध्यक्ष और श्रीराम सिंह सचिव विजेता घोषित किए गए। जीत की घोषणा होते ही पैनल के पदाधिकारियों में जश्न का माहौल हो गया। समर्थकों ने विजेताओं को रंग-अबीर से नहला दिया। साथ ही जुलूस निकालकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, शाखा सचिव, संयुक्त सचिव, दो सहायक सचिव, चार संगठन सचिव, कोषाध्यक्ष, तीन सीसीएम, छह डीजीएम पदों के लिए हुए मतदान के बाद बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े दस बजे से मतगणना की शुरुआत हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना में सीढ़ी पैनल को 687 मत मिले जबकि मालगाड़ी के वैगन पैनल को 307 व चक्का पैनल को 222 मतों से संतोष करना पड़ा। इसके पहले दो दिवसीय मतदान में मंगलवार व बुधवार को 1320 में से 1243 सदस्यों ने मतदान किया था। चुनाव अधिकारी एसपी सिन्हा ने बताया कि चुनाव में सीढ़ी पैनल के मनदीप कुमार अध्यक्ष और श्रीराम सिंह सचिव, एके गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष, प्रवीण कुमार सिंह, गुलाम सिप्टेन, अनिल कुमार सिंह और दिनेश कुमार ओझा उपाध्यक्ष, मो. जफर अली संयुक्त सचिव, जय प्रकाश सिंह और चंद्रकांत वर्मा सहायक सचिव, मुजम्मिल हक, केडी यादव, जगत नारायण और अवधेश सिंह यादव संगठन सचिव, उमेश चंद्र मौर्य कोषाध्यक्ष, चंद्रमा सिंह, सलीम दुर्रानी, सुधांशु ज्योति सीसीएम, अजय कुमार, सुनील राम, उमाशंकर सिंह, सुधीर कुमार, त्रिभुवन सिंह और सतीश कुमार टीजीएम चुने गए। चुनाव पर्यवेक्षक मिथिलेश कुमार और बीबी पासवान ने विजेता पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर डीपी यादव, हरेराम मिश्र सहित अन्य रहे। इसके पूर्व सुरक्षा के मद्देनजर राजकीय रेलवे पुलिस, रेल सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed