फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SPs raised slogans against the Union Minister

सपाईयों ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ लगाए नारे, पुलिस ने लाठी भांजकर खदेड़ा

Fri, 11 Mar 2022 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
SPs raised slogans against the Union Minister
चंदौली। चकिया विधानसभा की मतगणना की रफ्तार धीमी होने से सपा कार्यकर्ता व समर्थक उग्र हो गए। मतगणना स्थल पर पहुंचे भारी उद्योग मंत्री व सांसद डाक्टर महेंद्रनाथ पांडेय के खिलाफ नारे लगाए। आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के दबाव में भाजपा प्रत्याशी को जीताने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन

चकिया विधानसभा की मतगणना की रफ्तार धीमी रही। इसकी वजह से सबसे अंत में नतीजे आए। सुबह से ही जीत-हार का फैसला जानने के लिए जुटे सपा कार्यकर्ता उग्र हो गए। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नवीन मंडी स्थल पर भाजपा के विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिलवाने के लिए पहुंचे। उन्हें देकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं नारे लगाते हुए मंडी के गेट तक पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने पहले उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता जब नहीं मानें तो पुलिस ने लाठी भांजकर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। प्रशासन का सख्त रुख देख सपा समर्थक वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed