फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sports competition

खेलकूद प्रतियोगिता

Sat, 14 Nov 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 14 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sports competition
वरून संस्था के तत्वावधान में क्षेत्र के औरवाटाड़ गांव में शुक्रवार व
विज्ञापन
शनिवार को दो दिवसीय बाल महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष रामचेला सिंह व क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।


प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में संजय कुमार, 100 मीटर दौड़ में कुमारी दुर्गावती, मेढ़क दौड़ में चंद्रमोहन, कुर्सी दौड़ में नीरज कुमार, गणित दौड़ में चंदन कुमार, लंबी कूद में धर्मेंद्र कुमार, जलेबी कूद में तेतरी कुमारी, सुईधागा दौड़ में सुनीता कुमारी, गीत संगीत में अनिता कुमारी, सामान्य ज्ञान में साधना कुमारी ने बाजी मारी।

 पीटी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर प्रथम व हड़ही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बच्चों ने तीनपैरी दौड़, घड़ा फोड़, नाटक, अंताक्षरी आदि प्रतियोगिताएं प्रस्तुत की।

 प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विजेता बच्चों व विद्यालयों को दीवार घड़ी तो कक्षाओं में सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों को शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरून के सचिव डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि खेलकूद में भाग लेने से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा उभर कर बाहर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed