{"_id":"ef3cf3131ab062aa245744cf4901f5b8","slug":"sports-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगलसराय में होगी खेलकूद प्रतियोगिता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगलसराय में होगी खेलकूद प्रतियोगिता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 17 Oct 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय संगठन की 70वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता मुगलसराय केंद्रीय विद्यालय में 31 अक्तूबर से चार नवंबर तक होगी।
इसमें केंद्रीय विद्यालय संगठन से जुड़े 25 संभागों के 300 से अधिक छात्र खिलाड़ी भाग लेंगे।
मुगलसराय में चालीस साल पुराने केंद्रीय विद्यालय में खेलकूद के लिए अच्छा मैदान है। प्रधानाचार्य सोमपाल ने बताया कि स्कूल परिसर में राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विशाल परिसर के आधे मैदान को जेसीबी आदि लगाकर समतल किया जा रहा है। इस संबंध में प्रधानाचार्य कहते हैं कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी मुगलसराय केबी के लिए गर्व की बात है।
इससे स्कूल के छात्रों को भी खेल की बारीकियां सीखने को मिलेगी, वहीं रोमांचक प्रतियोगिताओं को देखने का अवसर मिलेगा। कहा कि इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है, किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।