{"_id":"a7ece445bae62e68ef386221bead4b79","slug":"splash-of-cultural-events-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय के संभाग स्तरीय तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं ने उपस्थितों का मन मोहा। मुख्य अतिथि पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय डीआरएम विद्या भूषण ने प्रतियोगिता में विजयी टीम को पुरस्कृत किया।
समारोह की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि डीआरएम विद्याभूषण ने छात्रों में खेल भावना के विकास पर बल दिया। कहा कि शिक्षा के साथ खेल कूद बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहयोग देता है। विशिष्ट अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक बीआर विप्लवी ने भी खेल भावना के महत्व को रेखांकित किया। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की। गाता चल गाता चल समूह गान से लोगों का मन मोहा तो कजरी पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। समारोह में जेपी राम, अशोक कुमार सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे। संचालन पी कुमार और मनीष कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उपप्राचार्य डा. अरुण कुमार सिंह ने की।