फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special trains going to Mumbai, Howrah will now run till December

Chandauli News: मुंबई, हावड़ा जाने वाली स्पेशल ट्रेनें अब दिसंबर तक चलेंगी

Thu, 04 Sep 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Special trains going to Mumbai, Howrah will now run till December
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी गई है। बंगलूरू, मुंबई, हावड़ा जाने वाली स्पेशल ट्रेनें अब दिसंबर महीने तक चलेगी। वहीं रेलवे की ओर से दानापुर और पुणे के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03247 दानापुर-एसएमवीवी बंगलूरू स्पेशल दानापुर से 25 दिसंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 03248 स्पेशल बंगलूरू से अब 27 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 03241 दानापुर-एसएमवीवी स्पेशल 27 दिसंबर तक दानापुर से प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 03242 स्पेशल दानापुर से 29 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार और सोमवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल रक्सौल से 25 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 05558 स्पेशल लोकमान्य तिलक से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार काे चलेगी। गाड़ी संख्या 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और गाड़ी संख्या 05586 स्पेशल लोकामान्य तिलक 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। ये ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर चलेंगी। वहीं धनबाद लोकमान्य तिलक स्पेशल और पटना हावड़ा स्पेशल भी दिसंबर माह तक चलेगी लेकिन ये ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन नहीं आएगी। इसके साथ ही दानापुर और हड़पसर (पुणे) के बीच पीडीडीयू जंक्शन होते हुए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 03213 दानापुर-हडपसर स्पेशल 27 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को दानापुर से 21:00 बजे खुलकर सोमवार को 04.15 बजे हडपसर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03214 स्पेशल 29 सितंबर से 01 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को हडपसर से 06.45 बजे खुलकर मंगलवार को 19.45 बजे दानापुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed