{"_id":"62950ffded2ed7793c78e33e","slug":"special-train-will-run-between-kamakhya-and-bhopal-chandauli-news-vns6563464192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामाख्या और भोपाल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामाख्या और भोपाल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगरतला के लामडिंग रेल मंडल में तेज बारिश और भूस्खलन के कारण रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति (भोपाल) से कामाख्या के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। दो जून से दो जुलाई तक यह ट्रेन कामाख्या से प्रत्येक शनिवार को जबकि प्रत्येक बृहस्पतिवार को भोपाल से चलेगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि रानी कमलापति कामाख्या स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति से प्रत्येक बृहस्पतिवार की शाम 15.30 बजे खुलकर शनिवार की भोर में 04.30 बजे कामाख्या पहुंचेगी । वापसी में यह ट्रेन शनिवार की सुबह 07.35 बजे खुलकर रविवार की शाम 16.35 बजे रानी कमलापति (भोपाल) पहुंचेगी। यह ट्रेन होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू बोंगाईगांव एवं रंगिया स्टेशनों पर रुकेगी ।