फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special checking campaign conducted at the station in view of the peasant movement

किसान आंदोलन को देखते हुए स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

Wed, 26 May 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Special checking campaign conducted at the station in view of the peasant movement
पीडीडीयू नगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ घोषित काला दिवस को देखते हुए बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों की जांच पड़ताल की गई। लोगों से किसी संदिग्ध वस्तु अथवा व्यिक्त के दिखने पर सुरक्षा बलों को सूचना देने का आह्वान किया। नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को ब्लैक डे मनाने का आह्वान किया था। इस दौरान आंदोलनकारी स्टेशन पर न पहुंचे, इसको लेकर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने दिन में 11 बजे से पौने 12 बजे तक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, यात्री हाल, फुटओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह और आरपीएफ निरीक्षक संजीव सिंह ने कहा कि स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed