फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP workers kept silent satyagraha against government

सरकार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने रखा मौन सत्याग्रह

Sat, 03 Oct 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
SP workers kept silent satyagraha against government
चंदौली। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर विभिन्न मांगों को लेकर महात्मा गांधी के चित्र के सामने मौन सत्याग्रह किया। लोगों ने हाथरस की घटना की निंदा की और सरकार पर सच छुपाने का आरोप लगाया। साथ ही किसान अध्यादेश को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सत्ता संभाल नहीं पा रहे है। आज प्रदेश में जंगलराज कायम है। पूर्व सांसद राम किशुन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इस सरकार में विपक्ष का उत्पीड़न किया जा रहा है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू व पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी अधिकारी सरकार की बात नहीं मान रहे हैं और वे तानाशाह बन गए है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के बजाय पीड़ितों को धमकी दे रहे है। जिलाध्यक्ष सतनारायण राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गांधी जयंती के अवसर पर गांधीवादी तरीके से मौन सत्यग्रह किया,ताकि सरकार को सद्बुद्धि आए। कहा कि योगी सरकार में किसान, नौजवान सब परेशान हैं. नौकरी देने के वादे के साथ आई सरकार युवाओं के छलावा कर रही है। कोरोना के नाम पर उनकी नौकरियां छीन रही है.सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया फाइनल नहीं हो पा रही है। इसके उलट लोगों की छटनी का काम किया जा रहा है। इस दौरान यादवेश यादव, चकरु यादव, रमेश यादव, अयूब खान गुड्डू, अनिल मिश्रा, मयंक सिंह यादव,रामउजागिर गोंड, सुदामा यादव, सोनकर, सुनील सिंह मुखिया, अर्जुन अग्रहरि, मुन्नी लाल मौर्य, चंद्रभान यादव, राजा खाना, रमेश यादव, नफीस अहमद, गार्गी पटेल, अश्वनी सोनकर, संजीव सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह,अशोक त्रिपाठी, प्रभु नारायण यादव, संजय सोनकर, डा. बृजेश कुमार यादव, हसाम हाशमी, दिलीप पासवान, डॉ विनोद बिंद, अजय मौर्या उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed