फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP workers allege rigging in SIR, protest

Chandauli News: सपा कार्यकर्ताओं का एसआईआर में धांधली का आरोप, प्रदर्शन

Sat, 07 Feb 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
SP workers allege rigging in SIR, protest
सकलडीहा में एसडीएम कुंदन राज को पत्रक सौंपते सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह व अन्य। स्रोत:-जागरूक 
सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे सकलडीहा तहसील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सकलडीहा। एसआईआर के विरोध में शुक्रवार को सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पर प्रदर्शन किया। एसडीएम को 14 सूत्री मांगपत्र देकर 20 फरवरी तक समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की। इसके अलावा अन्य समस्याओं का इसी माह में निस्तारण कराने को कहा।


सपा विधायक ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर कई बूथों पर बंद लिफाफे में प्रपत्र सात भेजकर नाम कटवाने की साजिश की जा रही है। इसके अलावा धान खरीद के नाम पर क्रय केंद्र प्रभारियों की मिलीभगत से बिचौलिये हावी हैं। बगैर धान की खरीद का लक्ष्य पूरा करने का दावा किया जा रहा है। सकलडीहा में हाईवे निर्माण में मनमानी की जा रही है। बिजली की समस्या से कई गांव के लोग परेशान हैं। इसके अलावा डाॅ. आंबेडकर की मूर्ति का छत बनवाने और सुंदरीकरण कराने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष ने हाईवे निर्माण के दौरान हाईमास्ट लाइट लगाने व पटरी का निर्माण कराने की मांग की। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने फरवरी में अन्य समस्याओं का निस्तारण और एसआईआर के तहत किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलने का भरोसा दिया। इस मौके पर सीओ स्नेहा तिवारी, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद, दिलीप श्रीवास्तव, अनिल सिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed