{"_id":"b5662b1df301a7ed16fdb1214c20d1ff","slug":"sp-sitting-on-dharna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" धरने पर बैठे सपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर बैठे सपा
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत राज विभाग की ओर से पंचायत चुनाव के मद्देनजर परिसीमन की सूची
विज्ञापन
मंगलवार को जारी कर दी गई। सूची जारी होने के बाद सपाइयों ने इसका पुरजोर
विरोध किया और विकास भवन के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
आरोप लगाया कि जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा परिसीमन तय करने में कुछ विशेष लोगों के हितों को ध्यान में रखा गया है। जिससे मानक की अनदेखी हुई है। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारियों का स्थानान्तरण मनमाने ढंग से हो रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर सपा नेता अरविंद यादव ने कहा कि शासनादेश व आयोग के निर्देश पर परिसीमन की अंतिम सूची प्रकाशित करने की अंतिम तिथि दो मई निर्धारित की गई थी, लेकिन जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा कुछ विशेष लोगों को लाभ देने के चक्कर में दस दिन विलंब से सूची का प्रकाशन किया गया है। उक्त सूची को तैयार करने में शासन से तय गाइड लाइन को नजरअंदाज किया गया है।
कहा कि तीन दिन पूर्व सूची के बाबत डीपीआरओ से मोबाइल पर वार्ता की गई, तो उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के स्थानान्तरण के कारण सूची के अनुमोदन का कार्य नहीं हो पाया है। लेकिन जो सूची जारी की गई है उसे पूर्व जिलाधिकारी एनके सिंह द्वारा अनुमोदित किया गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि पूर्व जिलाधिकारी द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं किया गया है।
कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सुविधा शुल्क लेकर ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारियों का स्थानान्तरण मनमाने ढंग से किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि धरने से पूर्व इसकी सूचना सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर समेत विभागीय उच्चाधिकारियों को दे दी गई। जब तक इसकी जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर राममूरत पासवान, सुशील यादव, रामनरेश यादव, हरिनारायण पासवान, कपिलदेव प्रजापति, अवधेश यादव, मुकेश, भानु प्रताप, कमलेश आदि उपस्थित रहे।
इनसेट....................
अक्तूबर में होंगे पंचायत चुनाव
चंदौली। पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव ने कहा कि राज्य सरकार पंचायत चुनाव समय से कराने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। अक्तूबर माह में पंचायत चुनाव हर हाल में कराने का प्रयास किया जाएगा। अमरउजाला से फोन पर विशेष बातचीत में श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र पंचायत के परिसीमन जारी किए जा रहे हैं। आरक्षण के साथ-साथ चुनाव की तिथियां जल्द निर्धारित की जाएगी।