{"_id":"e9fa9e264f36ac68f8ce0974e3af5d24","slug":"sp-meeting-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की बैठक
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार जनता को महंगाई के आग में झोकने का काम कर रही है। केंद्र
विज्ञापन
सरकार ने एक वर्ष में जो भी कार्य किए हैं, वह पूरी तरह जनविरोधी है।
भाजपा का महाअभियान पूरी तरह से छलावा है। समाजवादी पार्टी के युवा संगठन
इसका पुरजोर विरोध करेंगे।
उक्त बातें मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर युवा संगठनों के अध्यक्षों ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कही।
सयुस जिलाध्यक्ष चकरू यादव ने कहा कि डीजल, पेट्रोल मूल्य वृद्धि के बाद केंद्र सरकार ने गैस के दाम में भी बढ़ोत्तरी कर दी है, जिसका असर आने वाले दिनों पर जनता पर पड़ेगा।
जिले के भाजपा पदाधिकार और कार्यकर्ता सिर्फ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर किसानों का हिमायती होने का ढोंग कर रहे हैं। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सुदामा यादव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रवार भाजपा महासंपर्क अभियान की पोल खोलने का काम किया जाएगा।
इसके तहत साइकल यात्रा और गांवों में जन चौपाल लगाकर लोगों को केंद्र सरकार की कथित गलत नीतियों से अवगत कराया जाएगा। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि किसानों के दैवी आपदा में प्रदेश सरकार ने तत्परता दिखाते हुए आर्थिक सहयोग राशि किसानों तक पहुंचाने का काम किया, जबकि केंद्र सरकार ने किसानों की मदद के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं दी।
सपा जिला महासचिव नफीस अहमद ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रवार युवा फ्रंटल के लोग दस जून से अभियान चलाएंगे। इसमें सकलडीहा में योगेंद्र यादव चकरू, चकिया में सुदामा यादव, मुगलसराय में चंद्रशेखर यादव और सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में संतोष विश्वकर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर संतोष यादव, मनोज यादव, राजा खां, संजय सोनकर, चाखन यादव आदि उपस्थित रहे।