फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP leaders on the road in support of farmers' movement

किसानों के आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरे सपा नेता

Tue, 08 Dec 2020 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
SP leaders on the road in support of farmers' movement
कंदवा के अरंगी में किसान पदयात्रा निकालते पूर्व सांसद रामकि ुन और सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राज - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली सीमा पर चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता सड़क पर उतरे। किसान यात्रा के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया। वहीं पहले से मुस्तैद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पार्टी के बड़े नेताओं को उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया या फिर बीच रास्ते में रोक लिया। जगह -जगह इसको लेकर पुलिस और सपा नेताओं के बीच नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने लगभग एक हजार सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया । सभी को पुलिस वाहन में भरकर थाने, पुलिस लाइन और मंडी परिषद भेजा गया। वहां से उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

नये कृषि कानून को वापस लेने की मांग के समर्थन में सपा नेताओं ने दोपहर 12 बजे चकिया तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक हुई। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ली। अवसर पर बाबू लाल यादव, चकरु यादव, जितेंद्र यादव जीतू, चंद्रशेखर यादव, सुदामा यादव, प्रदीप यादव, सुरेंद्र यादव, महेंद्र माही, सत्येंद्र यादव, विकास, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव, एलबीएस पीजी कॉलेज के पूर्व महामंत्री धीरज यादव धीरू रहे।
विज्ञापन

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार मनोज सिंह काका के नेतृत्व में हाईवे जाम करने जा रहे सपाजनों को कोतवाली पुलिस ने सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर बैरियर लगाकर रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच नोकझाेंक हुई। अंत में सपा कार्यकर्ता तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्र को ज्ञापन देकर लौट गए। इसके पूर्व सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका कार्यकर्ताओं के साथ धीना, कमालपुर और डेढ़ावल से सकलडीहा पहुंच गए। इसकी जानकारी होते ही कोतवाल वंदना सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ सपाजनोें को बैरकेडिंग कर घेर लिया। इस मौक पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव, सत्या यादव, संजय सोनकर, राज यादव, केपी यादव, सतीश राजभर, सुरेन्द्र यादव, सिंटू, अलाउद्दीन, विरेन्द्र यादव, बबलू, संजय, नागेन्द्र यादव, प्रमोद यादव, विपिन यादव, संदीप यादव रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों के समर्थन में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम सिंह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा निकालने की सूचना पर एसआईजयप्रकाश यादव, सत्यनारायण शुक्ला,शिवबाबू यादव ने नौबतपुर बाजार पहुंचकर पदयात्रा को रोक दिया। किसानों के न मानने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान संतोष यादव, संजय यादव, जेपी यादव, मुन्नू राय, अशोक राम, परमहंस यादव, अवधेश यादव, राजेश यादव, आजाद साहनी, राजू विश्वकर्मा, रोशन यादव, कमलेश मौर्या रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार सपा ब्लाक अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में सपाजनों ने पदयात्रा निकाली। क्षेत्र के जेंगुरी, केरायगांव और भरूहिया गांव में किसानों को इस कानून की खामियां गिनाई। इस दौरान त्रिलोकी पासवान, अजय कुमार मौर्य, त्रिलोक यादव, अरशद, समद, वसंत पासवान, रामप्रवेश यादव, महमूद आलम, देवेंद्र, पिंटू, महेंद्र, मुकेश, अशोक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंदवा। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अरंगी, अदसड़ और ककरैत गांव में किसान यात्रा निकाल दिल्ली सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि जब तक किसानों की मांगे नहीं मानी जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों के मुद्दे पर पार्टी पीछे नहीं हटेगी। सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। जिले के किसानों के धान खलिहान में पड़े हैं। उसकी खरीद नहीं हो रही है और सरकार किसान हितैषी होने का दावा कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करे नहीं तो समाजवादी पार्टी किसानों के हित में जहां तक कानूनी रूप से संभव है, लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। पार्टी गांव-गांव किसानों के बीच जाने का काम करेगी। किसान नेता मुन्ना फकीर ने कहा कि इस सरकार में किसान पराली, न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर धरनारत हैं। इस दौरान रामजन्म यादव, धनंजय सिंह, कन्हैया सिंह, रामलखन यादव, अशोक यादव, मुकेश यादव रहे।
कमालपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से प्रस्तावित किसान यात्रा में शामिल होने को तैयार सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को पुलिस ने उनके घर ही रोक दिया। स्थानीय माधोपुर गांव में सुबह ही पूर्व विधायक और सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू के आवास पर सीओ सकलडीहा के नेतृत्व में सकलडीहा, धीना और धानापुर की पुलिस पहुंच गई। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम यादव को सैयदराजा थाने में बैठा दिया गया और पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव को मंडी परिषद में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैठा दिया।

किसानों की समस्याओं के समाधान करने, पराली जलाने पर किसानों पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में किसान यात्रा निकालने की घोषणा की गई थी। इसमें आरंगी, अदसड़, ककरैत के किसानों को शामिल होना था। इसको देखते हुए सुबह आठ बजे ही पुलिस ने मनोज सिंह डब्लू को घर में ही नजरबंद कर दिया। वहीं मनोज सिंह की गिरफ्तारी की सूचना पर सपा नेता अंजनी सिंह समर्थकों के साथ पहुंच गए। यह देख पुलिस ने अंजनी सिंह और समर्थकों को भी नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed