फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP honored female booth in-charges.

Chandauli News: महिला बूथ प्रभारियों को सपा ने किया सम्मानित

Mon, 13 Jul 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
SP honored female booth in-charges.
ताराजीवनपुर। समाजवादी पार्टी ने सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत रविवार को बसनी, तारापुर, संघति, दानकेपुरा, आलमपुर, कोरी, सदलपुरा सहित दर्जनों गांवों में महिला बूथ प्रभारियों को सम्मानित किया गया और उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम सकलडीहा के सपा विधायक प्रभु नारायण यादव के निर्देश पर आयोजित किया गया। जिला महासचिव अनिल चौहान ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महिला बूथ प्रभारियों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। अनिल चौहान ने कहा कि महिला बूथ प्रभारी संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखें और पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही भाजपा सरकार की नीतियों को भी जनता के बीच प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर जगत चौहान, राजकुमार पप्पू, रामधन यादव, केदार यादव, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, महिला बूथ प्रभारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed