फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP district general secretary escaped from the grip of chandauli police

चंदौली में सपाइयों की बदसलूकी का मामलाः पुलिस की पकड़ से बचकर भाग निकले सपा जिला महासचिव

Mon, 06 Dec 2021 09:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Dec 2021 09:44 PM IST
सार

चंदौली में सीएम योगी के दौरे से  पहले पुलिस ने रविवार को लक्ष्मणगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया था। इस पर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई थी। इस मामले में सकलडीहा विधायक समेत 150 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
SP district general secretary escaped from the grip of chandauli police
सपा विधायक और सीओ के बीच जमकर हुई बहसबाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली में बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ में पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोकझोंक के मामले दर्ज मुकदमे में पुलिस कार्यकर्ताओं को चिन्ह्ति कर गिरफ्तारी करनी शुरू कर दी है। सोमवार की रात पुलिस ने धर-पकड़ अभियान शुरू किया। पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कई नेताओं की गिरफ्तारी की सूचना है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस सपा के जिला महासचिव नफीस अहमद को नगर स्थित पार्टी के पास से गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को मुंह की खानी पड़ी। जिला महसचिव पुलिस के हाथ से निकल गए। बाद में मुगलसराय कोतवाली पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सपा कार्यालय में घुस गई। जहां पूर्व सांसद के विरोध के बाद पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि जिले के रामगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर सपा कार्यकर्ता उन्हें पत्रक सौंपना चाहते थे। जबकि प्रशासन की ओर से इसकी इजाजत नहीं दी गई थी। इस पर पुलिस ने लक्ष्मणगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया था। इस मामले में पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की शाम पुलिस ने वीडियो के माध्यम से सपा कार्यकर्ताओं की धड़ पकड़ शुरू की।

पुलिस ने जिला महासचिव नफीस अहमद को पीडीडीयू नगर स्थित सपा कार्यालय के पास पकड़ लिया था लेकिन खुद को पुलिस की पकड़ छुड़ाते हुए वे सपा कार्यालय में भाग गये। इसके बाद पुलिस कार्यालय में घुस गई। इस दौरान वहां मौजूद पूर्व सांसद रामकिशुन ने बिना इजाजत कार्यालय में घुसने पर एतराज जताया।

इस पर पुलिस बैरंग लौट गई। उधर, मौका देखकर नफीस वहां से निकल गए।  इस घटना को लेकर पूर्व सांसद रामकिशुन ने बताया कि किसी भी पार्टी कार्यालय में पुलिस का घुस जाना अलोकतांत्रिक है। इसके अलावा पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव व एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed