फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Source of fertilizer on cooperatives

साधन सहकारी समितियों पर खाद का टोटा

Fri, 03 Dec 2021 05:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Source of fertilizer on cooperatives
कंदवा। क्षेत्र की साधन सहकारी समितियों पर खाद का टोटा हो गया है। किसान डीएपी और यूरिया के लिए साधन सहकारी समितियों का चक्कर लगा-लगा कर थक गए हैं। लेकिन अब तक उर्वरक उपलब्ध नहीं हो सका है। किसानों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा वह भुगत रहे हैं। किसान अरविंद सिंह ने कहा कि किसानों के हित में सोचने वाला कोई नहीं है। अभी तक समितियों पर डीएपी व यूरिया उपलब्ध नहीं है। धर्मेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले जिले के किसान खाद के लिए परेशान हैं। जब किसान पानी खाद बीज के लिए भटकेगा तो देश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ना तय है। उपलब्धता के बारे में कोई ठोस जानकारी देने वाला भी नहीं है। किसान सुमंत सिंह अन्ना का कहना है कि विभागीय उदासीनता के चलते किसान परेशान हैं। डीएपी व यूरिया न मिलने के कारण गेहूं की बुआई पिछड़ रही है। किसान भानु प्रताप सिंह का कहना है कि गेहूं की बुआई के लिए उर्वरक की सख्त आवश्यकता है। समितियों का चक्कर लगा- लगा कर थक चुका हूं। किसान नेता रतन सिंह का कहना है कि जिले में खाद का रैक बनने के बाद भी अन्नदाता खाद के लिए परेशान हैं। यशवंत यादव ने कहा कि खाद बीज न मिलने पर खेती प्रभावित होगी। किसानों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को बरहनी सेक्टर नंबर एक के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि इंदल सिंह बाबा से मिला। यहां क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों पर डीएपी की अनुपलब्धता की शिकायत की। बाबा ने चंदौली सांसद और भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय से मोबाइल पर बात कर किसानों की समस्या से अवगत कराया। सांसद ने हर हाल में दो दिन के भीतर चंदौली मे पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्धता का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में नागेन्द्र सिंह मंटू, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, अरुण सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed