फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sonia celebrated birthday by distributing fruits and blankets

फल व कंबल बांटकर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

Thu, 10 Dec 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sonia celebrated birthday by distributing fruits and blankets
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग व अल्पसंख्यक विभाग के सदस्यों ने बुधवार को कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर सदस्यों ने राजकीय महिला प्रसवोत्तर केंद्र में भर्ती मरीजों व बच्चों में फल व मलिन बस्ति के गरीबों में कंबल का वितरण किया। साथ ही सोनिया गांधी के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि त्याग की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी दुनिया की सशक्त महिलाओं में एक हैं। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की चेयरमैन रहते हुए उन्होंने कांग्रेस के 10 वर्षों के शासनकाल जननी सुरक्षा अभिनियम, मिड डे मील, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, शिक्षा का अधिकार, मनरेगा, सूचना का अधिकार सहित कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं। वहीं कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग व अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर-एक, नई बस्ती की मलिन बस्ती में गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। इस मौके पर रामजी गुप्ता, दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, रमेश बिंद, उदय चौहान, अतुल मौर्य, आफताब कुरेशी, सदन चौहान, आनंद शुक्ला, नेहाल अख़्तर बाबू, विजय गुप्ता, तारिक अब्बास, ख़ुर्शीद आलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed