फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sonbhadra's team won the Mallakhamb competition

Chandauli News: सोनभद्र की टीम ने मलखंभ प्रतियोगिता में मारी बाजी

Tue, 09 Sep 2025 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra's team won the Mallakhamb competition
पीडीडीयू नगर पालिका इंटर कॉलेज में मंडलीय ताइक्वांडों प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी। संवाद
उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से आयोजित वाराणसी जोन स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में सोनभद्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मिर्जापुर की टीम 29 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी अशोक कुमार मीणा ने किया। वाराणसी जोन के 10 जनपदों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए आमंत्रित किया गया था। इनमें सोनभद्र, मीरजापुर, भदोही, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया और मऊ की टीमों ने हिस्सा लिया, जबकि वाराणसी की टीम अपरिहार्य कारणों से शामिल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में सोनभद्र से मुख्य आरक्षी सत्य प्रकाश यादव और आरक्षी सूरज यादव ने 20 में से 17-17 अंक हासिल कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। संयुक्त रूप से दोनों को प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर चल वैजंती शील्ड भी सोनभद्र टीम को प्रदान की गई। इस दौरान एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी रणधीर मिश्रा, सीओ लाइन डॉ. चारू द्विवेदी, सीओ सदर राज सोनकर व प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed