फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Son leave mother dead body in jungle no money for funeral in chandauli

यूपी: अंतिम संस्कार के नहीं थे पैसे तो मां का शव घर में छोड़कर जंगल भाग गए बेटे, पड़ोसी गांव के प्रधान ने कराई अंत्येष्टि

Sun, 20 Jun 2021 05:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 20 Jun 2021 05:59 PM IST
सार

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव निवासी एक वृद्धा की मौत हो गई थी। कोरोना की वजह से कोई कमाई न होने की वजह से उनके पास पैसे नहीं थे, तो वह जंगल में शव छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
Son leave mother dead body in jungle no money for funeral in chandauli
महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना ने लोगों को आर्थिक रूप से भी तोड़ दिया है। कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां लोगों के पास अपनों के अंतिम संस्कार तक के पैसे नहीं थे। ऐसा ही एक मामला रविवार को चंदौली जिले के नौगढ़ इलाके का सामने आया है। जहां बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के लिए गरीब वनवासी परिवार के पास पैसे नहीं थे। परिवार के लोग शव छोड़कर भाग गए। बगल के गांव गंगापुर के प्रधान ने इस काम में मदद की और तब अंतिम संस्कार हो सका।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बजरडीहा गांव के वनवासी इलाके में काफी दिनों से बीमार चल रही सपेशरी(90) का रविवार की भोर में निधन हो गया। तीन बेटों और नाती-पोतों से भरे परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। कोरोना कर्फ्यू में मजदूरी बंद होने से मुश्किल से दो समय के भोजन की व्यवस्था ही हो पा रही है। अंतिम संस्कार के पैसे न होने से बुजुर्ग महिला के दो बेटे लाल बरत और रमाकांत अपने पत्नी बच्चों को लेकर जंगल में चले गए।
विज्ञापन


पड़ोस के लोगों को पता चला कि बुजुर्ग महिला के बेटे शव छोड़कर भाग गए हैं तो सभी लोग जानकारों को फोन करने लगे। इसी दौरान एक विवाद का समझौता कराकर चकरघट्टा थाने से लौट रहे गंगापुर गांव के प्रधान मौलाना यादव ने जब यह देखा तो बाजार से कफन अन्य सामग्री मंगाई। लोगों से बुजुर्ग महिला के बेटों को खोजने के लिए जंगल भेजा, लेकिन काफी खोजने के बाद भी वे नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

Son leave mother dead body in jungle no money for funeral in chandauli

घर में बुजुर्ग महिला की एक बहू थी, जिसके पति की मौत हो चुकी थी। थक हारकर प्रधान ने लोगों की मदद से पोखरी के निकट लकड़ियों को इकट्ठा करा कर शाम साढ़े 4 बजे अंतिम संस्कार कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed