फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   son killed his father by slitting his throat

पुत्र ने गला रेतकर की पिता की हत्या

Thu, 01 Sep 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
son killed his father by slitting his throat
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बखरा-बिजुरिया वीर गांव निवासी रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी राधेश्याम पटेल(80) की मंगलवार की रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह खून से लथपथ शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की तीसरी पत्नी ने दूसरी पत्नी के बेटे पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पुत्र अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मुगलसराय थाना क्षेत्र के बखरा-बिजुरिया वीर गांव निवासी राधेश्याम पटेल तीन शादी किए थे। पहली पत्नी धनवंतरी की मौत काफी पहले हो गई। उससे कोई संतान नहीं थी। दूसरी शादी उन्होंने शांति देवी से की। जिनसे एक पुत्र अनिल पटेल उर्फ पप्पू (40) और पुत्री गायत्री पटेल (38) हैं। शांति देवी की मृत्यु के बाद राधेश्याम ने मुन्नी देवी से तीसरी शादी की। जिनसे दो बेटियां मीना (35) और रेखा (32) है। दोनों की शादी हो चुकी है। राधेश्याम प्रति दिन की तरह खाना खाने के बाद मंगलवार की रात अपने कमरे में सोने चले गए। बुधवार की सुबह पड़ोसी मित्र नंदू कमरे में गए तो देखा कि राधेश्याम का शव खून से लथपथ पड़ा है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। राधेश्याम के गर्दन पर धारदार हथियार के निशान से ऐसा लग रहा था कि किसी ने उनकी गला रेतकर हत्या की है। तीसरी पत्नी मुन्नी देवी की तहरीर पर पुलिस ने दूसरी पत्नी के पुत्र अनिल उर्फ पप्पू को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में मुन्नी देवी ने आरोप लगाया है कि राधेश्याम का गांव में ही दो जगह 15 बिस्वा और 13 बिस्वा जमीन है। जो कि काफी कीमती है । इसी जमीन पर कुछ दलालों की दृष्टि बनी हुई थी। कुछ माह पूर्व बेटा अनिल पटेल उर्फ पप्पू ने 15 बिस्वा जमीन एक प्लॉटर को सट्टा कर दिया था और पिता राधेश्याम पटेल पर जमीन की रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहा था। जिस पर पिता जमीन बेचने इनकार कर दिए। इसी से नाराज होकर बेटा अनिल मंगलवार की देर रात्रि अपने कमरे में सोए राधेश्याम की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

मृतक की तीसरी पत्नी मुन्नी के आरोप के आधार पर पुलिस ने पुत्र अनिल उर्फ पप्पू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।-अनिल राय, सीओ, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed