फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   some youth vandalized dhaba and assaulted employees in chandauli son of BJP district vice president accused vehicle seized

चंदौलीः दबंगों ने ढाबे पर की तोड़फोड़ व कर्मचारियों से मारपीट, आरोपी भाजपा जिला उपाध्यक्ष का पुत्र, वाहन जब्त

Wed, 23 Jun 2021 01:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Jun 2021 01:32 PM IST
सार

चंदौली में नेशनल हाईवे दो के किनारे एक ढाबे पर कुछ विवाद के बाद  दबंग युवकों ने तोड़फोड़ की और कर्मचारियों की पिटाई कर दी। आरोपियों में से एक  भाजपा जिला उपाध्यक्ष का पुत्र बताया जाता है।   

विज्ञापन
some youth vandalized dhaba and assaulted employees in chandauli son of BJP district vice president accused  vehicle seized
ढाबे में तोड़फोड़ के बाद बिखरे कुर्सी, मेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में नेशनल हाईवे दो पर स्थित एक ढाबे पर बोलेरो से पहुंचे दबंग युवकों ने कर्मचारियों की पिटाई कर दी। इसके बाद ढाबे पर  तोड़फोड़ भी की । पुलिस के आने से पहले सभी वहां से भाग गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर दो नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इसमें से एक आरोपी   भाजपा जिला उपाध्यक्ष का पुत्र बताया जाता है।   

विज्ञापन


सैयदराजा थाना क्षेत्र के सैवया पट्टीदारी निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह नेशनल हाईवे दो के किनारे एक ढाबे का संचालन करते हैं। ढाबा स्वामी ने आरोप लगाया कि सोमवार की देर रात एक बोलेरो से छह से सात की संख्या में कुछ युवक आए और किसी बात को लेकर ढाबे पर मौजूद कर्मचारियों की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने ढाबे में रखी कुर्सी, मेज समेत अन्य सामान भी तोड़फोड़ दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक दबंग युवक मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले की छानबीन में लग गई ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की ओर से दो नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ के तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें एक आरोपी युवक भाजपा नेता का पुत्र बताया जाता है । पुलिस बोलेरो गाड़ी को जब्त कर थाने ले आई है। इस संबंध में सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि दो नामजद व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed