{"_id":"5ebbd8da8ebc3e907664b37d","slug":"so-far-only-nine-thousand-mt-wheat-has-been-procured-chandauli-news-vns52463704","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी, सिर्फ नौ हजार एमटी हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी, सिर्फ नौ हजार एमटी हुई खरीद
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में किसानों के गेहूं खरीद के लिहाज से सरकारी क्रय केंद्रों की हालत खराब है। खरीद के निर्धारित लक्ष्य 79 हजार मिट्रिक टन के सापेक्ष अब तक 9808 मीट्रिक टन ही खरीद हो पाई। किसानों की गेहूं खरीद में लाक डाउन और धीमी रफ्तार तो रोड़ा बनी थी , वहीं खरीद में तेज आंधी व पानी ने बची हुई कसर को पूरा कर दिया। इससे किसानों के सामने संकट पैदा कर दिया।
जनपद में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू है जो जून तक चलेगी। सरकार की ओर से गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। जिले में 74 क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं। 79 हजार मिट्रिक टन खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। 9808.08 एमटी गेहूं खरीदा गया है, जो लक्ष्य का महज 11 फीसदी है। लॉकडाउन से भी खरीद प्रभावित हुई है। वहीं खाद्य एवं विपणन विभाग के अनुसार गेहूं का सरकारी समर्थन मूल्य और बाजार भाव तकरीबन बराबर हैं। ऐसे में किसान आढ़तियों और व्यापारियों को उपज बेच दे रहे हैं। व्यापारी 1850 से 1900 रुपये प्रति क्ंिवटल की दर से किसानों का गेहूं खरीद ले रहे हैं।
गेहूं खरीद में लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। सभी 74 क्रय केंद्र संचालित हैं। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं, लेकिन किसान रुचि नहीं ले रहे। सरकारी समर्थन मूल्य और बाजार भाव में समानता इसकी वजह हो सकती है। अनूप श्रीवास्तव, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी।