फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Smart cards will be made for farmers, fertilizer will be available from POS machine

Chandauli News: किसानों का बनेगा स्मार्ट कार्ड, पॉश मशीन से मिलेगी खाद

Mon, 25 Aug 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Smart cards will be made for farmers, fertilizer will be available from POS machine
पीडीडीयू नगर। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए शासन के निर्देश पर जिले के किसानों की आईडी व उनका स्मार्ट कार्ड बनेगा। एक सितंबर से कार्ड बनने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कार्ड बनने के बाद पॉश मशीन के जरिए खाद का वितरण किया जाएगा। आईडी बनवाने के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड व खतौनी आदि देनी होगी। रबी के फसल से यह नियम लागू किया जाएगा। कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


खाद की काला बाजारी और भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने किसानों का स्मार्ट कार्ड व आईडी बनाने का फैसला किया है। इससे किसानों को जोत के आधार पर ही खाद मिल पाएगी। हालांकि इस वर्ष जिले के किसानों को खाद की समस्या का अधिक सामना नहीं करना पड़ा है क्योंकि समय पर खाद उपलब्ध हो रही है जिसका वितरण भी किया जा रहा है। वहीं इस साल कई बंद पड़ी समितियों को भी दोबारा आरंभ कराया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एआर (सहायक निबंधक) श्रीप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि जिले में प्रचुर मात्रा में डीएपी, यूरिया व एनपीएस उपलब्ध है। किसानों की मांग पर खाद तत्काल उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं किसानों की आईडी और उनका स्मार्ट कार्ड बनाने की दिशा में कार्य आरंभ कर दिया गया है। आगामी फसली सीजन से खाद का वितरण इसी के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed