फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Slowness in resolving online complaints, wandering complainants

ऑनलाइन शिकायतों में निस्तारण में सुस्ती, भटक रहे फरियादी

Sun, 27 Sep 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Slowness in resolving online complaints, wandering complainants
चंदौली। ऑनलाइन शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं होने से फरियादी भटक रहे हैं। स्थानीय स्तर पर 13 बिंदुओं के आनलाइन शिकायत पोर्टल पर जिले के 502 मामले लंबित हैं जबकि समय पर शिकायतों का समाधान नहीं होने से 104 मामले डिफाल्टर हो गए हैं। वहीं सीएम पोर्टल के 398 मामलों में चार लंबित हैं तथा चार का निराकरण नहीं होने से डिफाल्टर हो गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल कोरोना काल में कार्यालय बंद होने और संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नहीं होने से लोगों ने ज्यादातर शिकायतें आनलाइन की। इससे इस साल 13 बिंदुओं के आनलाइन पोर्टल पर 22863 मामले जिला प्रशासन को ऑनलाइन (आईजीआरएस) प्राप्त हुए हैं। इसमें काफी मामलों का निस्तारण भी हुआ लेकिन बहुत ऐसे मामले अभी पेंडिंग है जिनका समाधान नहीं हो सका है। इसमें सीएम पोर्टल से 398 में 390 का निस्तारण हुआ। वहीं डीएम स्तर से 5917 में 5696, संपूर्ण समाधान दिवस से 6820 में 6744, ऑनलाइन 211 में 197, भारत सरकार के पोर्टल 893 में 827, डिप्टी सीएम स्तर से 12 में 12, राजस्व परिषद से 78 में 78, सीएम हेल्पलाइन स्तर से 2578 में 2571, एसपी स्तर से 4204 में 4200, आर्थिक मदद संदर्भ में 270 में 248, एंटी भू-माफिया संदर्भ में 1173 में 1162, लोकवाणी से 18 में 17 तथा अनुमोदन के लिए 5891 में 5840 मामलों का समाधान हुआ है। जबकि पोर्टल पर स्थानीय स्तर से 502 मामले लंबित हैं और 104 मामले निर्धारित अवधि के अंदर समाधान नहीं होने से डिफाल्टर हो गए हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन शिकायतों को त्वरित गति से निस्तारित कराने का प्रयास किया जा रहा है। गुणवत्तापूर्वक निस्तारित नहीं करने वाले अफसरों को स्पष्टीकरण जारी कर जवाब मांगा जाएगा। अतुल कुमार, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed