{"_id":"575f10594f1c1bc34d11bd26","slug":"slogan-gave-india-would-free-the-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ मुक्त भारत होगा नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ मुक्त भारत होगा नारा
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
भाषण देते नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के एक लान में सोमवार को जनता दल यू के कार्यकर्ता सम्मेलन में दल के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद सीपी सिंह ने ऐलान किया कि प्रदेश के विधान सभा चुनाव में जदयू पूरे दम खम के साथ उतरेगा। कहा संघ मुक्त भारत और नशा मुक्त भारत के नारे के साथ पार्टी चुनाव में उतरेगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार जनता के सभी मुद्दों पर विफल साबित हुई है। मथुरा कांड प्रदेश में अराजकता का जीता जागता उदाहरण है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया लक्ष्मी की देवी है तथा बसपा शासन की जगह भ्रष्टाचार की थाली परोसती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अच्छे दिनों की पोल जनता में खुल गयी है तथा केन्द्र सरकार देश में सांप्रदायिकता फैलाने तथा समाज को बांट कर वोट लेने में जुटी है। उन्होने कहा कि प्रदेश के अन्य दल इन्ही दलों के आगे पीछे घूम रहे है। इससे प्रदेश में राजनैतिक शून्यता का माहौल बना हुआ है। ऐसे माहौल में नीतिश कुमार का समावेशी विकास का नारा जनता की समस्याओं को हल कर सकता है।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने कानून व्यवस्था में सुधार के साथ ही किसानो, नौजवानो, मजदूरो, महिलाओं के हित में अनेक कानून बनाये हैं। इसका फायदा जनता को सीधे मिल रहा है। उन्होने कहा कि सड़क, सिंचाई, बिजली के मामले में भी बिहार देश में अग्रणी है। उन्होने कहा कि आगामी विधान सभा चुनावो में पार्टी पूरे दमखम के साथ उतरेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. प्रमोद सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ बंटी सिंह, सुदर्शन सिंह पटेल, शिवपूजन सिंह, अमरनाथ सिंह, रामकृत सिंह पटेल, उमाशंकर सिंह, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राकेश सिंह तथा संचालन रामा पटेल ने किया।