फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Slipper was lost in the train passenger complained to the helpline number

ट्रेन में खो गई चप्पल तो यात्री ने हेल्पलाइन नंबर पर कर दी शिकायत

Sat, 20 Mar 2021 07:29 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: हरि User Updated Sat, 20 Mar 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Slipper was lost in the train passenger complained to the helpline number
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : शटरस्टॉक्स
यात्रा के दौरान किसी तरह की समस्या होने पर सहायता के लिए रेलवे ने 139 नंबर की सेवा जारी की है। इस पर शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाता है। इसके अलावा ट्विटर, रेल मदद एप से भी यात्री सहायता पा सकते हैं। कई बार अजीबोगरीब शिकायत मिलने से रेल अधिकारी और सुरक्षा बल के लोग परेशान हो जाते हैं। शुक्रवार को भी एक ऐसा मामला सामने आया।
विज्ञापन


चलती ट्रेन में चप्पल खो गई तो यात्री ने टोल फ्री नंबर 139 पर शिकायत कर दी। स्थानीय स्टेशन पर यात्री से मुलाकात कर समस्या सुनी गई। हालांकि चप्पल नहीं मिली। शुक्रवार को पटना से इंदौर जा रही पटना इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच संख्या एस-5 के सीट संख्या 39 पर सवार होकर शुभम कुमार पटना से इंदौर की यात्रा पर थे।
विज्ञापन


ट्रेन पटना से आगे चली तो अचानक शुभम की नजर सीट के नीचे रखी चप्पल पर पड़ी तो वह गायब थी। यह देख कर उसने तुरंत रेलवे के निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 139 पर डायल कर शिकायत कर दी। रेलवे ने यह शिकायत दर्ज कर ली और इसकी रिपोर्ट पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के अधिकारियों को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन शुक्रवार को दोपहर तीन बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। यहां रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने यात्री के पास जाकर समस्या सुनी। काफी प्रयास के बाद भी चप्पल नहीं मिली। इसके बाद यात्री आगे के लिए रवाना हुआ।
 

प्रतिवर्ष 14-15 सौ मिलती हैं शिकायतें

यात्रा के दौरान किसी तरह का विवाद, सामान चोरी होने, ट्रेन में सामान छूट जाने सहित प्रतिदिन डीडीयू मंडल में चार से पांच शिकायतें आती हैं। इस तरह एक वर्ष में डेढ़ हजार से अधिक शिकायतें मिली हैं।

रेल मदद एप, ट्वीटर के साथ 139 नंबर पर मिली शिकायतों के आधार पर अधिकारी इसका समाधान कराते हैं। इस वर्ष मिलने वाली अधिकृत शिकायतों में सामान ट्रेन में सामान छूट जाने, ट्रेन में सोशल डिस्टेसिंग का पालन न होने, सीट पर दूसरे का कब्जा आदि की अधिक शिकायतें मिली हैं।
 
अजीब शिकायतों से परेशानी भी

पीडीडीयू नगर। सुविधाओं के साथ यात्री अजीबोगरीब शिकायत करने से भी नहीं चूकते हैं। चप्पल खोने पर शिकायत तो एक बानगी है, कुछ माह पहले एक यात्री ने दूसरे बोगी में बैठी पत्नी से बात न होने पर इसकी शिकायत ट्वीटर पर रेल मंत्रालय से कर दी थी। इसके बाद स्थानीय स्टेशन पर आरपीएफ के जवानों ने अपने फोन से यात्री की पत्नी से बात कराई।

शिकायतों पर हुई है बड़ी कार्रवाई

ट्रेन में यात्रा के दौरान आपात कालीन नंबर पर शिकायतों के आधार पर स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई भी हुई है। माह के भीतर राजधानी एक्सप्रेस में छेड़खानी की घटनाओं में शिकायतों के आधार पर आरोपियों को यहां गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह शुक्रवार को असोम के कामाख्या से आनंद विहार जा रही कामाख्या आनंद विहार एक्सप्रेस में किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने की ट्वीटर पर शिकायत के बाद स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान चलाकर किशोरी को बरामद कर लिया।
 

यात्रियों की सहायता के लिए कई हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं। इस पर मिली शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जाती है। स्टेशन पर ओवरचार्जिंग की शिकायत, गंदगी की शिकायत अथवा यात्रा के दौरान किसी तरह की समस्या हो समाधान करने का प्रयास किया जाता है।
- इकबाल अहमद, मंडल वाणिज्य प्रबंधक, डीडीयू मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed