{"_id":"630faefea456513bb9546aa0","slug":"sleeper-collided-with-engine-of-rajdhani-going-from-delhi-to-howrah-chandauli-news-vns671915061","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से हावड़ा जा रही राजधानी के इंजन से टकरायास्लीपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से हावड़ा जा रही राजधानी के इंजन से टकरायास्लीपर
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर दिल्ली से हावड़ा जा रही डाउन हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस मंगलवार की रात पलटने से बची। चंदौली और सैयदराजा के बीच भगवानपुर रेलवे फाटक के पास राजधानी एक्सप्रेस का इंजन रेलवे लाइन पर पड़े रेलवे के स्लीपर से टकरा गई। स्लीप करीब एक किलोमीटर तक घिसटता गया। इससे तेज चिंगारी निकली। यह देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। मामले में आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने जांच के आदेश दिए हैं।
नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस मंगलवार की रात 01.52 पीडीडीयू जंक्शन से नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस हावड़ा के लिए रवाना हुई। ट्रेन रात सवा दो बजे चंदौली मझवार और सैयदराजा स्टेशन के बीच रेलवे फाटक संख्या 74 ई पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप पहुंची और इस दौरान रेल पटरी पर रखा लोहे का स्लीपर इंजन से टकरा गया। इंजन के आगे लगे कैटल गार्ड में फंस कर लोहे का एंगल घिसटता हुआ एक किमी तक गया। इससे तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी। यह देख गेट मैन नवीन कुमार ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी।
चालक एसपी यादव और बीके मंडल ने इमरजेंसी ब्रेक मार कर ट्रेन को रोका। इस दौरान इंजन में तकनीकी खराबी नहीं होने के कारण जांच पड़ताल के 15 मिनट बाद चालक ट्रेन को लेकर रवाना हो गया। बुधवार की सुबह डीआरएम राजेश कुमार पांडेय, कमांडेंट आशीष मिश्र, मानसनगर पोस्ट प्रभारी रंजीत कुमार, एसआई राजेश चंद आदि मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।