{"_id":"6ad52b9188650e330d089d0a","slug":"six-quintals-of-meat-seized-from-an-innova-one-person-arrested-chandauli-news-c-189-1-svns1012-156441-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: इनोवा से छह क्विंटल मांस बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: इनोवा से छह क्विंटल मांस बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
मांस के साथ पकड़ा गया आरोपी तस्कर। पुलिस विभाग
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने शनिवार शाम सिंधीताली पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक इनोवा से 600.5 किलोग्राम मांस और दो चापड़ बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो साथी भाग गए। बरामद मांस का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अलीनगर थानाध्यक्ष गगनराज सिंह के नेतृत्व में पुलिस सिंधीताली पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने इनोवा को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन इनोवा डिवाइडर से टकराकर रुक गई। इसके बाद चालक और पीछे बैठा एक व्यक्ति मौके से भाग निकले, जबकि चालक के बगल में बैठे व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बेलौड़ी पंचायत निवासी फैयाज के रूप में हुई। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 600.5 किलोग्राम मांस और दो चापड़ बरामद हुए। पुलिस ने नमूने एकत्र कर सील कर दिए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। सीओ के अनुसार, पूछताछ में फैयाज ने बताया कि वे बिहार में मवेशियों को काटने के बाद मांस वाराणसी लाकर बेचते हैं। आरोपी का चालान कर दिया गया है और उसके दोनों साथियों की तलाश की जा रही है।