{"_id":"95246ac4ee4a4c0e44c369fb43cb88f9","slug":"six-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Mon, 23 Mar 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अढ़तिया मुनीब यादव अपहरण कांड सहित लूट की कई घटनाओं में शामिल छह बदमाशों
विज्ञापन
को शनिवार की देर रात जनपद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।
इसके लिए चार थानों की पुलिस व क्राइम ब्रांच ने धानापुर थाना क्षेत्र स्थित सिहावल-खड़ान मार्ग स्थित पुलिया के पास घेरेबंदी कर रखी थी। आईजी ने पुलिस टीम को 15 हजार, डीआईजी ने 12 हजार व पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस लाइन कार्यालय में रविवार की शाम एसपी मुनिराज जी ने बताया कि धानापुर थाना क्षेत्र के रमरजायपुर से अपहृत मुनीब यादव, अलीनगर व धीना थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए थाना प्रभारियों की एक टीम को लगाया गया था।
पुलिस को शनिवार की रात सूचना मिली कि बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए सिहावल-खड़ान मार्ग से जाने वाले हैं। इस पर धानापुर, सकलडीहा, चंदौली व अलीनगर थानों की पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम के साथ घेरेबंदी कर ली। इसी बीच कई लोग बाइक पर आते दिखे।
पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद छह बदमाशों को पकड़ लिया, वहीं तीन बदमाश मौके से भाग निकले।
पकड़े गए बदमाशों में बलुआ थाना क्षेत्र के सहेपुर निवासी अखिलेश भूषण, बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी निवासी विजय शंकर चौबे, धीना थाना क्षेत्र के बभनियांव निवासी सतीश कुमार सिंह, आजमगढ़ जनपद के मोहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिलबिला निवासी मनिराज, जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के दुगौली खुर्द निवासी राहुल सिंह तथा बिहार के कैमूर जिला अंतर्गत रामगढ़ थाना क्षेत्र के सांगापुर निवासी दीपक यादव शामिल हैं।
पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से फिरौती का तीन लाख रुपये, लूट का 14 हजार पांच सौ रुपये, दो मोबाइल, नाइन एमएम की एक पिस्टल, 315 बोर का तीन तमंचा, 12 बोर के दो तमंचे तथा आठ जिंदा कारतूस तथा छह खोखा बरामद किया।
एसपी मुनिराज जी ने बताया कि बदमाशों ने अढतिया के अपहरण तथा लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।