फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sitting on a sackcloth studying school in English medium

स्कूल अंग्रेजी माध्यम का पढ़ रहे टाट-पट्टी पर बैठ कर

Thu, 27 Feb 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sitting on a sackcloth studying school in English medium
धानापुर के गुरेहूं प्राथमिक इंग्लिश मीडियम स्कूल में टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करते नौनिहाल। - फोटो : CHANDAULI
धानापुर। परिषदीय विद्यालय के बच्चों को अंग्रेजी मीडियम की तर्ज पर शिक्षित करने के उद्देश्य से चुनिंदा प्राथमिक
विज्ञापन

विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम का दर्जा दे दिया गया लेकिन यहां सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। यही कारण है कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के बच्चे टाट पट्टी पर बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यही नहीं बच्चों को किताबें भी नहीं मिल पाई हैं। ऐसे में बच्चों को हिंदी माध्यम से की पढ़ाई कराई जा रही है।

विकास खंड में अप्रैल 2018 में पांच परिषदीय विद्यालयों को सीबीएसई के तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम घोषित किया गया था। पूरे ताम झाम के साथ स्कूलों का उद्घाटन किया गया। जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों नें बच्चों को बैठने के लिए बेंच, कुर्सी और टेबल भी उपलब्ध कराने की घोषणा की। इससे अभिभावकों को लगा कि सरकारी स्कूल में उनके बच्चे अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। क्षेत्र के धानापुर प्रथम, हिंगुतरगढ़ प्रथम, डेढ़वलियां, महेशी और कमालपुर सहित पांच विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम का बनाया गया। वहीं अप्रैल 2019 में सकरारी, धरावं द्वितीय, अशोक नगर, बहेरी व महुंजी तथा कादिराबाद प्राथमिक विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम घोषित कर दिया गया। इस तरह ब्लाक में दस अंग्रेजी माध्यम के स्कूल हो गए लेकिन किसी स्कूल में बेंच कुर्सी और किताबें उपलब्ध नहीं हुई। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि किताबें पूरी दी गई हैं। अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि कहीं अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई न होने की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed