फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Singers leave to perform Birha at Dubai Expo

दुबई एक्सपो में बिरहा की प्रस्तुति करने को गायकों का दल रवाना

Fri, 10 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Singers leave to perform Birha at Dubai Expo
नियामताबाद। संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित दुबई एक्सपो-2020 में इस बार पूर्वांचल का लोकगीत बिरहा को भी शामिल किया गया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के निर्देश पर राष्ट्रीय बिरहा अकादमी कटरिया के निदेशक व अंतर्राष्ट्रीय बिरहा गायक डॉ. मन्नू यादव के नेतृत्व में छह सदस्यीय दल दुबई के लिए बुधवार की देर शाम रवाना हुआ। दुबई में 10 से 23 दिसंबर तक यह आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

बीते तीन दिसंबर को संस्कृति निदेशालय के संयुक्त निदेशक प्रभाकर जौहरी ने इस संबंध में आदेश जारी किया था। उक्त आयोजन में 10 से 13 दिसंबर तक बिरहा की प्रस्तुति होगी। बिरहा गायक डॉ मन्नू यादव ने बताया कि उक्त आयोजन में पूर्वांचल के लोकगीत कजरी बिरहा, पूर्वी, छपरहिया, कहरवा, दादरा, विरहिणी, खेमटा, पचरा, नकटा, लोरिकी, खडी़ बिरहा का गायन व वीर रस के बिरहा में देश भक्ति व शहीदों में मंगल पांडेय, तात्या टोपे, नाना साहब, बहादुर शाह जफर, राव तुलाराम सिंह यादव, झलकारी बाई, वीर कुंवर सिंह, रणजीत अहीर, देवी प्रसाद ओझा, बाबू नंदन सिंह, बाबू बंधू सिंह सरीखे कुछ गुमनाम शहीदों पर भी बिरहा की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण आधारित कथानक पर भी बिरहा प्रस्तुत की जाएगी। बिरहा गायक डॉ. मन्नू यादव को भारत सरकार द्वारा नेशनल अवॉर्ड उस्ताद बिस्मिल्लाह खान राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2007, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार वर्ष 2013, बिलासा कला सम्मान वर्ष 2009, लोक भूषण सम्मान 2012 आदि सम्मान मिल चुके हैं। बिरहा दर्शन व कजरी मीमांसा पुस्तकों के लेखक डॉ. मन्नू पेशे से शिक्षक हैं। वर्तमान में वे मिर्जापुर जिले के प्राथमिक विद्यालय सरसा, जमालपुर में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात हैं। इससे पूर्व वे मॉरीशस, सूरीनाम, भूटान आदि देशों में भी बिरहा की प्रस्तुति कर चुके हैं। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, मुन्ना सिह, शिवेंद्र सिह, गिरीश, बिक्रांत, विशाल राय, गुरुदत्त यादव, यादवेश यादव ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed