फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Simmer on Pay Commission

वेतन आयोग की सिफारिशों पर उबाल

Sat, 28 Nov 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 28 Nov 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Simmer on Pay Commission
सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों के विरोध में तथा स्थानीय समस्याओं के
विज्ञापन
समाधान की मांग को लेकर आल इंडिया रेलवे फेडरेशन के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार को काला दिवस मनाया।

 रेलकर्मियों ने बांहों पर काली पट्टी बांध कर काम किया। यहीं नहीं विभिन्न स्थानों पर रेलकर्मियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की। चेतावनी दी कि रेलकर्मियों की मांगे पूरी नहीं हुई, तो कर्मचारी हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।


सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों की अनियमितता के विरोध में रेलकर्मी पिछले एक सप्ताह से आंदोलनरत हैं। लगातार गेट मीटिंग के बाद शुक्रवार को कर्मचारियों ने काला दिवस मनाने का निर्णय लिया था।

इसी निर्णय के आधार पर शुक्रवार की सुबह कर्मचारी काम पर पहुंचे, लेकिन यहां उन्होंने बांहों पर काली पट्टी बांधी और दिन भर काम किया। मंडलीय लोको अस्पताल में कर्मचारी यूनियन ने सभा कर वेतन आयोग के सिफारिशों की खामियां गिनाई और इसे सिर्फ अधिकारियों के हित वाला बताया।

कर्मचारियों ने पुुरानी पेंशन योजना की बहाली, रेलवे में एफडीआई रोकने की मांग की। इसी तरह प्लांट डिपो शाखा पर आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया।

 इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें कर्मचारियों के लिए छलावा है।

इसमें सिर्फ अधिकारियों के हितों की बात कहीं गई है। रेलकर्मियों की पुरानी मांगों को भी दर किनार किया गया है। यही नहीं सरकार लगातार रेलवे के निजीकरण का प्रयास कर रही है।

इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान स्थानीय समस्याओं के लिए भी अधिकारियों को कोसा गया।  इस मौके पर रमाशंकर मिश्र, सुल्तान अहमद, जमाल अहमद, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, केदारनाथ तिवारी, रामजी यादव, सुनील कुमार गोंड, सूर्यलाल, बृजमोहन, राधेश्याम, अरविंद कुमार, पप्पू यादव, मुकेश आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed